फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   64 lakh robbery exposed.

दुकान का नौकर ही निकला घटना का मास्टर माइंड

Thu, 22 Jun 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 22 Jun 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
64 lakh robbery exposed.
डकैती - फोटो : अमर उजाला

पिलखुवा में दवा कारोबारी के घर मंगलवार रात पड़ी 64 लाख की डकैती का पुलिस ने 22 घंटों के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया। बुधवार रात करीब 11.25 बजे पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12.80 लाख रुपये कैश और सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


वारदात का मास्टर माइंड गृहस्वामी का नौकर ही निकला। आरोपियों में से एक फरार है। मंगलवार देर रात करीब एक बजे पिलखुवा में नेशनल हाईवे स्थित बांके बिहारी मंडप के पास भाजपा नेता महेश अग्रवाल के बड़े भाई सतीश चंद गोयल के घर पर डकैतों ने धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


डकैत परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर 12 लाख 80 हजार रुपये कैश सहित करीब 53 लाख रुपये के आभूषण ले गए थे। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बदमाश घर की आंतरिक स्थिति और पारिवारिक सदस्यों के बारे में पूरी तरह से वाकिफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखकर पुलिस को वारदात में घर के किसी करीबी का हाथ होने का शक हुआ। इसी के बाद नौकरों से पूछताछ की गई। दवा कारोबारी के मेडिकल स्टोर पर पिछले ढाई साल से नौकरी करने वाले राजेश निवासी सद्दीकपुरा (पिलखुवा) की स्थिति संदिग्ध लगी।

इस पर उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पूरा मामला खुल गया। घटना के दौरान भी राजेश बदमाशों से लगातार संपर्क में था। उसकी बदमाशों में शामिल गौरव से अच्छी दोस्ती थी।

पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले गौरव, अक्षय और पंकज निवासी अतरौली थाना भोजपुर गाजियाबाद, रोहित निवासी रामनगर पिलखुवा, रवि सैनी पुत्र मांगे राम निवासी गांव अनवरपुर पिलखुवा व राजेश निवासी सद्दीकपुरा को परतापुर दतैड़ी मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास से रात करीब 11.25 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार होने के बाद बदमाशों ने अपने नाम गलत बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन गहन पूछताछ में असलियत सामने आ गई। एसपी ने बताया कि इन बदमाशों से डकैती मे लूटा गया 12.80 लाख कैश व अधिकतर आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

वारदात में शामिल एक बदमाश अंकुर निवासी अतरौली फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों से दो तमंचे, दो चाकू और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह, सीओ पिलखुवा अतुल यादव भी मौजूद थे।  

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि बदमाशों के पास से 12.80  लाख रुपये कैश, सोने के 10 हार/पेंडल, सोने की 16 चूड़ियां, सोने की 12 लेडीज/जेंट्स अंगूठियां, छह सोने का मांग टीका, दो जोड़े कुंडल, सोने के 10 कानों के टॉप्स, एक दर्जन चांदी की पायल व चांदी के अन्य आभूषण।   

एसपी ने बताया कि इस डकैती का पर्दाफाश करने में शामिल रही पुलिस टीम को एडीजी सम्मानित करेंगे। एसपी ने टीम को तत्काल पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।


बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा दीपक त्यागी, तीन उप निरीक्षक आर के शर्मा, सुरेंद्र कुमार और प्रीति गर्ग, स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक विजय बहादुर, सर्विलांस टीम प्रभारी उप निरीक्षक राहुल चौधरी के अलावा सिपाही विष्णु प्रताप, जसवंत, सचिन त्यागी, राजीव, अजय, कुलदीप, संदीप, रामवीर खटाना शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed