फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी गंभीर

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी गंभीर
बुलंदशहर के ध्यानार्थ--
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत, साथी गंभीर
फोटो 02
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव भरना मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।

जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी मिथलेश का बेटा विजय(20 वर्ष) मंगलवार की सुबह गांव के ही अनिल के साथ मेरठ जा रहा था। सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना मोड़ के पास सिंभावली शुगर मिल में गन्ने डालकर लौट रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक समेत मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मृतक के बहनोई मनोज निवासी खुड़लिया ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed