फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चालीस करोड़ की चीनी कल होगी नीलाम

ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चालीस करोड़ की चीनी कल होगी नीलाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चालीस करोड़ की चीनी कल होगी नीलाम
ब्रजनाथपुर शुगर मिल की चालीस करोड़ की चीनी कल होगी नीलाम
विज्ञापन


हापुड़। ब्रजनाथपुर शुगर मिल की 1.24 लाख क्विंटल चीनी की निलामी शुक्रवार को होगी। इस मिल पर किसानों का करीब 47 करोड़ रुपये बकाया है, चीनी निलामी से किसानों की करीब 40 करोड़ रुपये की बकायेदारी का भुगतान किया जा सकेगा। वहीं, सिंभावली शुगर मिल भी 15 मार्च तक किसानों के पुराने सत्र का पूरा भुगतान कर देगी।
जिले के सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर जिले के किसानों का सत्र 2017-18 का करीब 94 करोड़ रुपये बकाया है। 15 फरवरी को ब्रजनाथपुर शुगर मिल की 1.42 लाख क्विंटल चीनी की नीलामी होनी थी।
विज्ञापन

लेकिन 18430 क्विंटल चीनी की ही निलामी हो सकी। प्रशासन व गन्ना विभाग ने अब 22 फरवरी को शेष 1.24 लाख क्विंटल चीनी की नीलामी का समय रखा है। इस चीनी की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का बीते सत्र का करीब 47 करोड़ रुपये बकाया है। नीलामी के बाद बीते सत्र का अधिकांश भुगतान किसानों को कराने का दावा गन्ना अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं सिंभावली शुगर मिल पर भी बीते सत्र का करीब 48 करोड़ रुपये बकाया है। इसका भुगतान भी 15 मार्च तक कराने का दावा किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को ब्रजनाथपुर शुगर मिल की 1.24 लाख क्विंटल चीनी की निलामी की जाएगी। इससे किसानों का बकाया भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed