{"_id":"5b0311684f1c1be1408b6e3a","slug":"61526927720-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर वृद्धा का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर वृद्धा का सिर फोड़ा
Updated Tue, 22 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से रोकने पर वृद्धा का सिर फोड़ा
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में घर के पास खाली प्लाट में शराब पी रहे युवकों को टोकना एक वृद्धा को महंगा पड़ गया। युवकों ने वृद्धा के घर में घुसकर उसका सिर फोड़ दिया। मां को बचाने आए पुत्र के साथ भी शराबियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है।
गांव कनिया कल्याणपुर निवासी वृद्धा प्रक्षा त्यागी के मकान के पास एक खाली प्लॉट पड़ा है। रविवार रात इस प्लॉट में कुछ लोग शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान शोर शराबा सुनकर वृद्धा घर के बाहर आई और उन्होंने इसका विरोध किया। इससे क्षुब्ध होकर युवक वृद्धा के घर में घुस आए और उनके साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में वृद्धा के सिर पर चोट आई और वह लहूलुहान हो गई। वृद्धा के पुत्र पिंटू ने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।