{"_id":"5a95aac44f1c1b4d588bacb1","slug":"61519758020-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता हुई
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव से नव विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके ससुर ने थाने में तहरीर देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। उसका कहना है कि उसके बेटे की शादी छह महीने पहले हुई थी। उसका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात बहू परिजनों के साथ घर पर ही सोई थी। मंगलवार सुबह उठने पर परिजनों ने देखा तो वह घर पर नहीं मिली। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बहू की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी गई है।