{"_id":"5a7c94844f1c1b8d268b9079","slug":"61518113924-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में छात्रा के साथ युवक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में छात्रा के साथ युवक पकड़ा
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में छात्रा के साथ युवक पकड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। इंटर की परीक्षा देने आई छात्रा को फोटोग्राफर की दुकान में एक युवक के साथ देखकर हंगामा हो गया। इस दौरान परिजनों और लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली।
सिंभावली के एक मोहल्ले में रहने वाली एक छात्रा बृहस्पतिवार को एक कॉलेज में इंटर की परीक्षा देने जा रही थी। परीक्षा से पहले वह सिंभावली में ही एक फोटोग्राफर की दुकान पर गई और फोटो खिंचवाने के लिए कहा। फोटो खिंचवाने के लिए कपड़े बदलने के लिए वह अंदर के कमरे में चली गई। इस बीच एक युवक भी उसी दुकान में पहुंचा और वह भी अंदर के कमरे में घुस गया। करीब दस मिनट बाद फोटोग्राफर ने छात्रा को आवाज दी तो उसने कपड़े बदलने की बात कही। इस दौरान छात्रा के परिजन भी दुकान पर पहुंच गए और छात्रा को खरी-खोटी सुनाते हुए युवक को दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों ने छात्रा के परिजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया। वहीं एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है।