{"_id":"599b24d44f1c1b79098b47a1","slug":"61503339732-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर फौजी को हजारों की चपत लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर फौजी को हजारों की चपत लगाई
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 34 हजार
गढ़मुक्तेश्वर। दो शातिरों ने एटीएम कार्ड बदलकर फौजी को हजारों रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के सालारपुर के किसान देवकरण का बेटा निर्देश भारतीय सेना का जवान है। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। निर्देश ने बताया कि वह दो दिन पहले गढ़-चौपला स्थित बैंक शाखा के एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गया था, लेकिन मशीन में दो हजार के नोट होने से रकम नहीं निकली। फौजी का कहना है कि एटीएम केबिन के अंदर खड़े दो युवकों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए उसके हाथ से कार्ड ले लिया और पूछताछ के बाद पासवर्ड डालकर 6 हजार की रकम निकालकर उसे थमा दी। लेकिन सोमवार को मोबाइल पर उसके खाते से 34 हजार की रकम निकाले जाने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। जिसने आनन-फानन में एटीएम कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था।
कस्बा चौकी इंचार्ज भगवत स्वरूप का कहना है कि तहरीर के आधार पर एटीएम के सीसी टीवी की फुटेज निकलवाई जा रही है।