फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सिंभावली में व्यर्त की हत्या का खुलासा

सिंभावली में व्यर्त की हत्या का खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली में व्यर्त की हत्या का खुलासा

विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या

हापुड़। सिंभावली पुलिस ने पांच दिन पहले हुई ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा कर दिया है। छह हजार रुपये के लेन देन को लेकर हत्या की गयी थी। पुलिस ने आरोपी को दबोचते हुए रिक्शा को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि 13 मार्च की शाम थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना से माधापुर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति लहूलुहालन हालत में पड़ा मिला था। जिसकी पहचान हरौड़ा मोड़ कस्बा निवासी ई-रिक्शा चालक देवव्रत शर्मा के रूप में हुई थी। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस मामले में मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने हत्या के आरोपी को नेश्नल हाइवे स्थित गांव वैट के मोड़ से किया गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पवन पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम दत्तियाना ने देवव्रत की हत्या की थी। आरोपी की निशानदेही पर ई-रिक्शा व चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक व उसके बीच छह हजार के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने धारदार हथियार से देवव्रत की हत्या कर दी। पुलिस की जांच के बाद मामले का खुलासा हो गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed