{"_id":"5b1c1ad64f1c1bf76e8b738f","slug":"51528568534-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से जामुन तोड़ रहे दो बच्चे पेड़ से गिरे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से जामुन तोड़ रहे दो बच्चे पेड़ से गिरे, एक की मौत
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से जामुन तोड़ रहे दो बच्चे पेड़ से गिरे, एक की मौत
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में जामुन तोड़ रहे दो बच्चे पेड़ से गिर गए। इनमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर गांव सुल्तानपुर निवासी हसीन (12) पुत्र अनवार व हबीब पुत्र शहजाद अपने दोस्तों के साथ जंगल में जामुन तोड़ने गए थे। जामुन तोड़ने के दौरान एक डाल टूटने से हसीन और हबीब नीचे आ गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण हसीन की मौके पर ही मौत हो गई और हबीब गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्चे की मौत से गांव में कोहराम मचा है। परिजनों ने शाम के समय शव का दफीना कर दिया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।