फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत

टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत

Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत
टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव हरौड़ा के जंगल में शुक्रवार रात बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस दौरान वहां तैनात बिजली निगम के कर्मचारी फीडर बंद कर भाग गए। इससे कई गांवों की बिजली रात गायब रही जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सिंभावली क्षेत्र के गांव हरौड़ा में अपने बहनोई के पास आए इलियास निवासी जखैड़ा रहमतपुर शुक्रवार रात घर से बाग की रखवाली के लिए जंगल जा रहा था। रास्ते में सतीश के बाग में टूटे बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों के हंगामे के डर से हरौड़ा फीडर पर तैनात कर्मचारी फीडर बंद कर भाग गए। इस कारण फीडर से जुड़े आधा दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शनिवार सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जेई राजकुमार का कहना है कि तार टूटने के कारण एहतियात के तौर पर रात में फीडर बंद रखा गया था। शनिवार सुबह तार को ठीक कराने के बाद आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन


परिजनों ने रात एक बजे तक किया हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मजदूर की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने रात करीब एक बजे तक हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराने के बाद शव को कब्जे ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव जखैड़ा का इलियास सिंभावली के गांव हरौड़ा निवासी अपने साले जरीफ के बाग की रखवाली का करता था। जब वह बाग में जा रहा था तब हाईटेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद बाग में जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा। उसके बाद सूचना देकर फीडर से बिजली आपूर्ति बंद कराई। मौत की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण और उसके परिजन मौके पर पहुंच गए जिन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों को पुलिस को सूचना देते हुए बिजली निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। देर रात करीब एक बजे तक ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव नहीं उठाने दिया। काफी समझाने के बाद ग्रामीण और परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed