फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   वर्चस्व की जंग को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े

वर्चस्व की जंग को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े

Fri, 30 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
वर्चस्व की जंग को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े
वर्चस्व की जंग को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े
विज्ञापन

- एक छात्र घायल हुआ, परिजनों ने थाने में शिकायत की
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढञ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर के निकट वर्चस्व की जंग को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया। जिन्हें भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

शुक्रवार की सुबह गांव सलौनी के माजरे नटों की मढैया के कुछ छात्र स्कूल जा रहे थे। गांव जखैड़ा और सलौनी के बीच दूसरे गुट के छात्रों ने उन्हें रोक लिया। दोनों गुटों के बीच गाली-गलौज होने के बाद जमकर लात-घूंसे चले। हंगामा होने पर आसपास के खेतों मे काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने दोनों गुटों को समझाबुझा कर शांत कराया। लेकिन मारपीट में एक छात्र रोबिन घायल हो गया। इसी बीच सौ नंबर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को हिरासत में ले लिया और घायल छात्र के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, और दूसरे गुट के छात्रों के खिलाफ थाने में भी शिकायत की। इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने बताया कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए उनके परिजनों को थाने बुलाया गया। जिसके बाद भविष्य में शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए छात्रों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed