{"_id":"58a9ac274f1c1b0970d84a5f","slug":"50-thousand-robbed-and-injured-cattle-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":" पशु व्यापारियों को घायल कर 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु व्यापारियों को घायल कर 50 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 19 Feb 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने रविवार की दोपहर पशु व्यापारियों से 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारियों को तमंचे की बट से घायल कर दिया। मौके पर बदमाशों ने फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायल व्यापारियों को सीएचसी लाई।
विज्ञापन
लूट का मैसेज वायरलेस पर फ्लैश हुआ तो स्याना के साथ हापुड़ के हाफिजपुर थानाक्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी गई। इस बीच बदमाश गांव महमूदपुर के समीप मध्यगंग नहर के पास बंद रास्ता देखकर कार छोड़कर भाग गए। हाफिजपुर पुलिस ने कार बरामद कर सूचना स्याना पुलिस को दी।
विज्ञापन
स्याना पुलिस एक व्यापारी को लेकर हाफिजपुर पहुंची और कार की शिनाख्त कराई। रविवार की दोपहर ग्राम केशोपुर सठला निवासी पशु व्यापारी नवाब, शौकीन व बाबू बाइक से स्याना की रविवार पशु पैंठ आ रहे थे।
विज्ञापन
बीबीनगर-बुलन्दशहर रजवाहे पर बब्बू भाई के बाग के समीप पीछे से आई कार ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनो व्यापारी गिरे तो बदमाशों ने उन पर तमंचे तान दिए। दो बदमाशों ने नवाब को पकड़ लिया व उसके जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
विरोध करने पर बदमाशों ने तीनों बदमाशों के सिर पर तमंचे की बट मारी जिससे तीनों घायल हो गए और फिर बदमाश स्याना-बुलन्दशहर मार्ग की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को सीएचसी लाई। सूचना मिलने पर सीमावर्ती जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया।
मौका-ए-वारदात हापुड़ में हाफिजपुर थानाक्षेत्र से लगा होने के चलते वहां भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान महमूदपुर की मध्य गंग नहर की पटरी के बराबर में बंद रेलवे क्रासिंग वाले रास्ते पर बदमाशों कार छोड़कर भाग गए।
इस बीच हाफिजपुर पुलिस भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गई। सूचना पर स्याना पुलिस भी पीड़ित व्यापारी नवाब को लेकर हाफिजपुर थाने पहुंची और कार की शिनाख्त कराई। वहीं, हाफिजपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला स्याना से जुड़ा है। स्याना पुलिस को कार सुपुर्द कर दी जाएगी।