फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   50 lakh stolen from the house manager.

दिनदहाड़े मैनेजर के मकान से 50 लाख की चोरी

Tue, 30 Aug 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 30 Aug 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
50 lakh stolen from the house manager.
मकान से 50 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला

बेखौफ चोरों ने मंगलवार को दिनदहाड़े असौड़ा निवासी कोल्ड स्टोर के मैनेजर के मकान से करीब 50 लाख का माल निकाल लिया। वारदात के समय घर पर ताला लगा हुआ था और घर में कोई नहीं था।

विज्ञापन


दरअसल, मैनेजर बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी घर पर ताला लगाकर अस्पताल गई हुई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, बढ़ती चोरी की वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


असौड़ा के गुरू मोहल्ला में सोमेंद्र त्यागी पत्नी मधु त्यागी के साथ रहते हैं। वह धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कोल्ड स्टोर में मैनेजर हैं। उनके बच्चे विदेश में नौकरी करते हैं। 10-15 दिनों से सोमेंद्र त्यागी बीमार चल रहे हैं और नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उनकी पत्नी घर का ताला लगाकर अस्पताल उनसे मिलने गई थी। शाम करीब 04 बजे जब मधु घर लौटी तो मकान का ताला टूटा मिला। घर का नजारा देखकर उनके पैरों से जमीन खिसक गई। कमरे में रखी सेफ खुली हुई थी और सारा सामान तितर बितर था।

उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्र किया। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। पीड़िता ने बताया कि चोर घर में रखे 13 लाख रुपये नगद, सोने के सात सेट, सोने की 09 अंगूठी, कानों के छह जोड़ी कुंडल, सोने की दो चूड़ी, सोने की चेन, चांदी की पाजेब, कीमती कपड़े सहित करीब 50 लाख का माल बटोरकर ले गए हैं।

दिनदहाड़े 50 लाख की चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।


सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि दिनदहाड़े चोरी होना गंभीर मामला है। इसकी जांच की जाएगी कि इतनी बड़ी रकम घर में किस लिए रखी हुई थी। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed