फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   -अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

-अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
-अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
विज्ञापन


धौलाना। अमर उजाला। पुलिस ने यूपीएसआईडीसी एरिया में अरसे से बंद पड़ी एक खंडरनुमा फैक्ट्री में अवैध हथियार बनाकर सप्लाई करने के कारोबार में लगे एक व्यक्ति को पकड़ कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस टीम 8 तमंचे ,7 कारतूस ,नाल, हैमर, पत्ती ,स्प्रिंग , रिप्ड समेत तमंचे बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया की एसपी के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में चलाए गए अभियान के दौरान सूचना मिली की औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरिया में अरसे से खंडहर में तब्दील अवैध शस्त्र बनाने का धंधा चल रहा है।

सीओ पिलखुआ के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज यूपीएसआईडीसी नवीन कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। बीती रात मौके पर खंडहर में शस्त्र बनाने की फैक्ट्री में एक व्यक्ति को धर दबोचा। जिसने अपना नाम आस मोहम्मद उर्फ आशु पुत्र मोहम्मद गौरी, निवासी मदीना, मदीना मस्जिद ,गांव देहरा बताया। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि पकड़ा गया व्यक्ति व्यक्ति पूर्व में भी अवैध शस्त्रों की सप्लाई के आरोप में पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है । जमानत पर छूटने के बाद आस मोहम्मद फिर से अवैध शस्त्रों के निर्माण के धंधे में जुट गया। काफी अरसे से वह यूपीएसआईडीसी एरिया में एक खंडहर में फैक्ट्री में अपनी धंधे को अंजाम दे रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 8 तमंचे ,7 कारतूस ,नाल,हैमर ,पत्ती ,स्प्रिंग , रिप्ड समेत तमंचे बनाने के तमाम उपकरण बरामद कर आरोपी को जेल भेजा है। टीम में चौकी इंचार्ज नवीन कुमार गौतम उप निरीक्षक प्रताप सिंह कांस्टेबल आदेश कुमार विश्रांति कुमार आरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed