फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंक मित्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 66 हजार लूटे

बैंक मित्र से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 66 हजार लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
बैंक मित्र से बाइक सवार  तीन बदमाशों ने 66 हजार लूटे
बैंक मित्र से बाइक सवार बदमाशों ने 66 हजार लूटे
विज्ञापन


हापुड़। काकोड़ी स्थित इंडियन बैंक की शाखा में रुपये जमा कराने जा रहे बैंक मित्र से गांव नूरपुर के रास्ते पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 66 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

लुखराड़ा निवासी मनीष पुत्र सुरेंद्र काकौड़ी स्थित इंडियन बैंक में बैंक मित्र है। शुक्रवार दोपहर वह गांव के लोगों से एकत्र हुए 66 हजार रुपये जमा करने के लिए बाइक से बैंक जा रहा था। जब वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नूरपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर बंबे के किनारे पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद तमंचों से आतंकित करते हुए बदमाशों ने मनीष के बैग में रखे 66 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने मनीष के साथ मारपीट भी। लूटपाट के बाद बदमाश मनीष को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद मनीष ने मामले की जानकारी बैंक के अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed