फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जुए में पत्नी को हारा, दोस्त दो बार कर चुके दुष्कर्म का प्रयास

जुए में पत्नी को हारा, दोस्त दो बार कर चुके दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 23 Oct 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
जुए में पत्नी को हारा, दोस्त दो बार कर चुके दुष्कर्म का प्रयास
जुआ में पत्नी को हारा, दोस्त कर रहे दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

हापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को उसका पति दो साल पहले शराब के नशे में दोस्तों से जुआ में हार गया। इसके बाद से उसके दोस्त दो बार महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुके हैं। पीड़ित महिला ने मंगलवार को एसपी से मामले की शिकायत की है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 साल पहले जिला कासगंज निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। वर्ष 2016 में उसका पति अपने दो दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। शराब के नशे में पति उसे जुआ में हार गया। इसके बाद पति के दोनों दोस्तों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पति ने उसे बचाने की बजाय उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। इसके बाद वह अपने भाई के साथ धौलाना क्षेत्र के एक गांव में रहने लगी। आरोप है कि कुछ दिन पहले वहां भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामले की शिकायत थाने में की गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि कोतवाली पुलिस से शिकायत करने पर पुलिस ने पति का शांतिभंग में चालान कर दिया। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। पति की इस कमजोरी का फायदा उसका देवर उठाने का प्रयास कर रहा है। महिला का आरोप है कि 19 अक्तूबर को उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग कमरे में आ गए और उसी पर आरोप लगाते हुए मारपीट की। इस मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसके पति का शांतिभंग में चालान कर दिया और देवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना की सूचना उसने अपने मायके के लोगों को दी। उनके साथ भी अभद्रता की गई। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि कोतवाली पुलिस को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर और देवर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
पिलखुवा। दहेज की मांग के चलते ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल निकाल दिया। पीड़ित ने ससुर एवं देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली मेें मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक वह मूल रूप से पिलखुवा के एक मोहल्ले की रहने वाली है। करीब पांच साल पहले उसकी शादी दिल्ली के पीतमपुरा निवासी कपिल से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुर व देवर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। इसके अलावा पति भी उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। तंग आकर यह बात उसने अपने परिजनों से बताई। इस पर कोतवाली में पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है। ब्यूरो


तमंचे के बल पर भाभी से दुष्कर्म की कोशिश
गढ़मुक्तेश्वर। दो दोस्तों के साथ मिलकर देवर ने अपनी भाभी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी डंडे से हमला कर भाग निकले। बहादुरगढ़ क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मंगलवार को थाने में बताया कि वह सोमवार रात घर में खाना बना रही थी और बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान देवर अपने दो दोस्तों को साथ लेकर आया और तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उस पर डंडे से हमला कर भाग गए। महिला ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी दी है। मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed