फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष

बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष

Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, कई घायल
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। बाबूगढ़ थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार राठी ने बताया कि मुदाफरा गांव में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी अपने घर में पढ़ रही एक बालिका ने एक बच्चे को झपट दिया। उसने अपने पिता से इस बात की शिकायत की। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडों के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। विवाद में एक पक्ष से सोहनवीर, छोटू उर्फ देवेंद्र व विनोद दूसरे पक्ष से सनोज उर्फ बिरजू को काफी चोट आयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत करा, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में सोनू, विनोद, छोटू व विजय को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लड़की के पिता विजय को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई, जबकि बाकी तीन लोगों को जेल भेज दिया गया। उधर पीड़ित लड़की की मां गीता का आरोप है कि पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ की धारा नहीं लगाई। जबकि अगर मोहल्ले की महिला बचाव नहीं करतीं तो पता नहीं क्या हादसा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed