फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दहेज के लिए विवाहिता को कनाडा ले जाकर किया प्रताड़ित

दहेज के लिए विवाहिता को कनाडा ले जाकर किया प्रताड़ित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को कनाडा ले जाकर किया प्रताड़ित
दहेज के लिए एनआरआई पति ने किया प्रताड़ित
विज्ञापन

- कनाडा ले जाकर महिला के साथ की मारपीट, देवर पर दुष्कर्म का आरोप
- आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शादी में कार और 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एनआरआई पति ने विवाहिता को कनाडा ले जाकर बंधक बना लिया और प्रताड़ित करता रहा। इस दौरान विवाहिता का जबरन गर्भपात कराया गया और देवर ने कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

एसपी से की गई शिकायत में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसका विवाह 10 दिसंबर 2017 को शादी कराने वाली वेबसाइट के माध्यम से शहादरा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी में करीब 60 लाख का खर्चा आया। लेकिन ससुराल पहुंचते ही पति और उसके परिजनों ने 35 लाख रुपये और कार की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। इसके लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसका पति उसे अपने साथ कनाडा ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उसका जबरन गर्भपात किया गया। इस दौरान देवर ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि उसके पति के किसी और महिला से भी संबंध हैं और उसने यह शादी केवल धन हड़पने के लिए की है। एसपी डा. यशवीर सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed