{"_id":"5a5d00dc4f1c1b72268b495a","slug":"201516044508-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली सास पकड़ में आई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहू को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली सास पकड़ में आई
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू को खुदकुशी के लिए मजबूर
करने के आरोप में सास को जेल
- मृतका के मायके वालों ने उसके पति समेत सास के खिलाफ लिखवाई थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहू को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की घटना में उसके मायके वालों द्वारा नामजद कराई गई सास को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके बेटे को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में 19 दिसंबर की रात को सोनू की पत्नी ललिता ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली थी। उसके मायके वालों ने पति सोनू समेत उसकी मां राजबाला पर प्रताड़ना देकर ललिता को खुदकुशी के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर राजबाला को उसके पड़ोसी के घर से दबोच लिया। एसआई सरवन गौतम ने बताया कि बहू को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद राजबाला को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके बेटे सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।