{"_id":"5988ac134f1c1b6d2d8b470c","slug":"201502129171-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गोली मारकर दंपति को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गोली मारकर दंपति को लूटा
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का विरोध करने पर दंपति को मारी गोली
- गंभीर रूप से घायल पति अस्पताल में भर्ती
- दिनदहाड़े लूट के बाद मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अटूटा गांव के पास हाईवे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर दंपति से आभूषण और सात हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मार दी। वारदात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली हड़कंप मच गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी राम मोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।
सोमवार को रक्षाबंधन मनाने के लिए दिल्ली के खानपुर तिगरी निवासी अरुण अपनी पत्नी पूजा के साथ बाइक से गजरौला के पास अपने पैतृक गांव सोहरखा हसनपुर जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर उसका भाई राहुल भी पीछे-पीछे चल रहा था। जैसे ही अरुण अटूटा के पास हाईवे पर पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन बदमाश ने उन्हें रोककर रास्ता पूछने लगे। इसी बीच मौका पाकर एक बदमाश ने गनप्वाइंट पर दंपति को ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर अरुण से पांच हजार रुपये, पूजा से तीन सोने की अंगूठी, सोने के कुंडल और पर्स में रखे दो हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने अरुण के पैर में गोली मार दी और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने शोर मचाया तो पीछे से आ रहे भाई राहुल ने 100 नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की खोजबीन की। एएसपी राम मोहन सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस चेकिंग में बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
थानाध्यक्ष एनके सिंह ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द घटना का सही खुलासा कर दिया जाएगा।