फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किशोरी को बंधक बना बनायी वीडियो, कर रहे थे ब्लैकमेल

किशोरी को बंधक बना बनायी वीडियो, कर रहे थे ब्लैकमेल

Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को बंधक बना बनायी  वीडियो, कर रहे थे ब्लैकमेल
किशोरी को बंधक बना बनाया
विज्ञापन

वीडियो, कर रहे थे ब्लैकमेल

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा को सुनसान स्थान पर बंधक बनाकर कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया। उसके बाद ब्लैकमेल करते हुए किशोरी से रुपये की मांग करने लगे। युवकों ने दोनों को घर भेजकर पांच-पांच हजार लाने के भेज दिया। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उनकी पुत्री मोदीनगर रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। 18 जून को उनकी पुत्री अपने एक दोस्त के साथ स्कूल से लौट रही थी। इसी दौरान एचपीडीए की ओर से डीपीएस स्कूल की तरफ जाने वाले रास्ते पर रामगढ़ी निवासी दीपांशु और लज्जापुरी निवासी सचिन ने दोनों को पकड़ कर उसे बंधक बनाकर एक खंडहर में ले गए। इन युवकों ने वहां किशोर और उसकी पुत्री की जबरन वीडियो बनाया। इस दौरान इन लोगों ने उसकी जेब में रखे रुपये भी लूट लिए। वहीं दोनों युवकों ने अपने आप को एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर बताने वाले युवक को भी वहां बुला लिया। तीनों ने उनसे मारपीट करते हुए घर से पांच-पांच हजार रुपये लाकर देने का दबाव बनाते हुए दोनों को घर भेज दिया। रुपये नहीं मिलने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 20 जून को इनमें से एक युवक ने छात्रा के पिता को फोन कर वीडियो बनाने और उसे खत्म कराने के बदले में पांच हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं मिलने पर वीडियो को न्यूज चैनल पर चलाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह के समय चौथे व्यक्ति संजीव कुमार ने परिवार के लोगों को फोन कर रंगदारी मांगी। इसके बाद पीड़ित ने एसपी के समक्ष शिकायत की। एसपी के आदेशों पर कोतवाली पुलिस ने चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बाकी तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed