फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में महिला समेत सात घायल

ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में महिला समेत सात घायल

Wed, 16 May 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में महिला समेत सात घायल
ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में महिला समेत सात घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ स्याना रोड पर मंगलवार की रात ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर सवार एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डेहरा रामपुर निवासी सौरभ अपने ही ट्रक पर चालक का काम करता है। उसके साथ जिला बुलंदशहर निवासी आसिफ क्लीनर है। सौरभ ट्रक में सुपारी भरकर दिल्ली के लिए चला था, लेेकिन गांव रास्ते में पड़ने पर मंगलवार को वह घर पर रुक गया। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे सौरभ और आसिफ ट्रक लेकर दिल्ली के लिए चल दिए। गढ़-स्याना रोड पर वेदांत कॉलेज के सामने दिल्ली से आ रहे तेज रफ्तार दूध डेयरी के टैंकर और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और टैंकर के परखच्चे उड़ गए। घटना में ट्रक चालक सौरभ और क्लीनर आसिफ समेत टैंकर में सवारी के रूप में बैठे आकिल, मारुफ, मोईनुद्दीन और मायरा निवासी कस्बा स्याना, बुलंदशहर और टैंकर चालक मनबीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी मनोज मंगलवार की रात साथी सत्यनारायण के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से सिंभावली से पसवाड़ा लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर भारत सीएनजी पंप के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें उस पर सवार मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया और कैंटर को कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में मनोज के पिता मांगे सिंह ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed