{"_id":"5ad249a34f1c1b82028b47ef","slug":"191523730851-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच घायल, एक मेरठ रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पांच घायल, एक मेरठ रेफर
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में पांच घायल, एक रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया है।
जनपद मेरठ के कस्बा किठौर निवासी इजलाल शनिवार को पत्नी भूरी के साथ एक समारोह में गढ़ आया था। दोपहर के समय बाइक से लौटने के दौरान गांव पौपाई के सामने पीछे से जा रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में साइड मार दी। इससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। वहीं नेशनल हाईवे पर गांव अठसैनी फ्लाई ओवर के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से दिनेश और मोनू निवासी गजरौला घायल हो गए। इसके अलावा सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव वैट मोड़ के पास गन्ने से भरी ओवरलोड ट्राली की चपेट में आने से कार सवार महेंद्र निवासी स्याना घायल हो गया। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अलग-अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने इजलाल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया है।