फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बाबूगढ़ में दो दिन पहले खुले एक शोरूम से 5 लाख के गारमेंट चोरी

बाबूगढ़ में दो दिन पहले खुले एक शोरूम से 5 लाख के गारमेंट चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़ में दो दिन पहले खुले एक शोरूम से 5 लाख के गारमेंट चोरी
बाबूगढ़ में दो दिन पहले खुले शोरूम से 5 लाख के कपड़े चोरी
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने दो दिन पहले ही खुले एक शोरूम से करीब 5 लाख रुपये के कपड़े चोरी कर लिए। इसके अलावा एक जूते की दुकान से भी लाखों के जुते चोरी किए तथा एक किताब की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया।
बाबूगढ़ छावनी निवासी दीपक ने दो दिन पहले ही एनएच-24 पर नगर पंचायत की दुकानों में गारमेंट का शोरूम खोला था। बुधवार रात को चोरों ने इस शोरूम को निशाना बनाकर करीब पांच लाख रुपये के गारमेंट्स व गल्ले में रखे 45 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि इसी गारमेंट्स शोरूम के पास पुलिस की गश्त गाड़ी रात के समय खड़ी रहती है। लेकिन बुधवार की रात इतनी बड़ी चोरी हो गई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हापुड़ के मोहल्ला शिवलोक निवासी सचिन शर्मा की बछलौता रोड पर जूते की दुकान का भी चोरों ने ताला तोड़कर करीब चार लाख रुपये के विभिन्न कंपनियों के जूते चोरी कर लिए,
इसके बराबर में ही स्थित बक्सर थाना सिंभावली निवासी रामौतार कंसल की लवी बुक डिपो के नाम से दुकान है। चोरों ने दुकान में लगे तालों को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed