{"_id":"5aa6dbd44f1c1b8c778b5278","slug":"171520884692-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने मासूम बच्ची से कुकर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने मासूम बच्ची से कुकर्म किया
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर ने मासूम बच्ची से किया कुकर्म
गढ़मुक्तेश्वर। घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को झोपड़ी में ले जाकर पड़ोसी किशोर ने उसके साथ कुकर्म कर दिया। इस घटना से बच्ची के परिजनों समेत ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची सोमवार दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रही थी, तो पड़ोस में रहने वाला एक किशोर वहां आ गया। वह बच्ची को चीज दिलाने के बहाने अपने साथ गांव के बाहरी छोर पर बनी झोपड़ी में ले गया और उसके साथ कुकर्म की वारदात कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद रोती बिलखती बच्ची को आरोपी मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पीड़ित बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई तो परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई है, लेकिन देर शाम तक भी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है।
एसओ जयपाल सिंह रावत का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है, जिसे बहुत जल्द दबोच लिया जाएगा। जबकि पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच को भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है।