{"_id":"5a81dfa34f1c1b3c718b4652","slug":"161518460835-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज करने वाले दंपती को परिजनों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट मैरिज करने वाले दंपती को परिजनों ने पीटा
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट मैरिज करने वाले दंपती को परिजनों ने पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। कोर्ट मैरिज के बाद पति के साथ रह रही युवती को सिंभावली बुलाकर परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है।
जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने प्रेम प्रसंग के कारण करीब एक साल पहले एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद वह पति के साथ रहती है। युवती की मौसी सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहती है जिसने फोन कर किसी बहाने से युवती और उसके पति को वहां बुला लिया। वहां पहुंचने पर पहले से ही मौजूद युवती के परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच युवक परिजनों के चंगुल से निकल कर भाग निकला। मौके पर पहुुंची पुलिस ने युवती समेत उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया है। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।