{"_id":"5d014666bdec220779076eec","slug":"156036463716-hapur-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइपास पर डंपर ने गैस कैप्सूल में पीछे से मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइपास पर डंपर ने गैस कैप्सूल में पीछे से मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डंपर ने गैस कैप्सूल में पीछे से मारी टक्कर
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर सबली कट के पास सड़क किनारे खड़े एक गैस कैप्सूल में पीछे से रोड़ी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे कैप्सूल सड़क किनारे खाई में जा गिरा। पीछे से आयी तीन कार भी डंपर से टकरा गई। गनीमत रही कि गैस का रिसाव नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
गंगा दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने भारी वाहनों को बाईपास पर ही रुकवा दिया था। इसी के चलते गढ़ की ओर जा रहे एक गैस कैप्सूल को पुलिस ने बाईपास स्थित सबली कट के पास रुकवा दिया था। सुबह के समय गढ़ की तरफ जा रहे रोड़ी से भरे एक डंपर ने इसमें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गैस कैप्सूल सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि इसमें से गैस का रिसाव नहीं हुआ। इसमें कोई ज्वलनशील गैस बताई जा रही है। अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद पीछे से आ रही करीब तीन चार कार भी क्षतिग्रस्त डंपर से टकरा गयी। इसमें रामदासी, संदीप निवासी चांदीपुर दिल्ली, बिजनौर निवासी गौरव, सरफराज, इकबाल व राजकुमार घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु किया।