{"_id":"5cfd5ae7bdec220788128fd6","slug":"15601077433-hapur-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुर्घटनाओं में चार लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
हापुड़। क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला बिजनौर क्षेत्र के भगवंत ककराल निवासी परविंद्र बाइक पर दिल्ली से घर लौट रहा था। थाना देहात क्षेत्र के पास एनएच-9 पर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ गेट निवासी दानिश रविवार दोपहर बाइक से जैसे ही अतरपुरा चौपला पर पहुंचा तो एक ई रिक्शा से उसकी भिड़ंत हो गई। इसमें वह घायल हो गया। जबकि एक अन्य घटना में मोहल्ला ईदगाह निवासी तीन वर्षीय असद घर के बाहर खेलते समय बाइक सवार की चपेट में आ गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल किसी घटना के संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।