फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हाईवे पर हादसों में दो की मौत हुई

हाईवे पर हादसों में दो की मौत हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हादसों में दो की मौत हुई
हाइवे पर हादसों में दो की मौत हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर हादसों में समेत दो की मौत हो गई, जिनमें अज्ञात युवक का शव सुबह होने तक हाईवे किनारे पड़ा रहा।
गढ़ क्षेत्र के गांव सरूरपुर के सामने दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर मस्जिद से चंद गजों की दूरी पर बुधवार की देर रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर करीब तीस साल के युवक की मौत हो गई, जिसका खून से लथपथ शव कई घंटों तक हाइवे पर पड़ा रहा। सुबह होने पर पहुंची पुलिस काफी देर तक मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश करती रही, लेकिन कोई भी कामयाबी न मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

दूसरी घटना सिंभावली क्षेत्र में शुगर मिल के ट्रक यार्ड के सामने हाइवे पर हुई, जहां बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब चार बजे रांग साइड में आ रहे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोषी चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के कपड़ों से बरामद हुए आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त नाजिम 28 साल पुत्र अब्दुल सलाम निवासी 647/313 गली नंबर 6 ई गीतांजलि पार्क वेस्ट सागरपुर साउथ वेस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक की जेब से बरामद हुए मोबाइल का लॉक न खुलने से पुलिस को उसके परिजनों को सूचना कर पाना मुमकिन नहीं हो पाया, हालांकि जेब से मिली पर्ची में अंकित मोबाइल नंबर पर पुलिस ने मृतक के एक परिचित को सूचना देकर इस इस संबंध में परिजनों को सूचना देने का आग्रह किया है। इंस्पेक्टर हरेराम यादव गढ़ और एसओ नीरज कुमार सिंभावली का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर दोषी चालकों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed