फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, 51 ग्राम कोकीन बरामद

पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, 51 ग्राम कोकीन बरामद

Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, 51 ग्राम कोकीन बरामद
पुलिस ने दो तस्कर दबोचे, 51 ग्राम कोकीन बरामद
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर दोनों तस्करों के पास से कुल 51 ग्राम कोकीन बरामद की गई। बरामद कोकिन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस दोनों तस्करों से पूछताछ कर इनके आकाओं तक पहुंचने के प्रयास में लग गयी है।
कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि सिकंदरगेट चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव मंगलवार रात पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि चाहशोर इमामबाड़े के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम सतर्क हो गई और मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से कुल 51 ग्राम कोकीन बरामद की।
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम मोहम्मद मिर्जा निवासी मोहल्ला चाहशोर थाना हापुड़ नगर व भोला पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जसरूपनगर बताया।
पुलिस ने मोहम्मद मिर्जा के पास से 30 पुड़िया और भोला के पास से 21 पुड़िया बरामद की। एक अनुमान के अनुसार तस्करों के पास से मिली कोकीन की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ में जुटी है। युवकों द्वारा कोकीन की खरीदारी और बिक्री के बारे में अहम सुराग मिले हैं। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed