फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

Mon, 22 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी के पास टाइल्स से भरे ट्रक की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे किशोर के शव को बाहर निकाला। इस सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया।
रविवार दोपहर गुजरात से टाइल्स लेकर एक ट्रक हापुड़ के लिए आया था। जैसे ही ट्रक गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी के पास पहुंचा वैसे ही अपने दोस्त के साथ बाइक से खेलने जा रहा मोहल्ला अतरपुरा निवासी नवनीत ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। उसका शव ट्रक के पीछे वाले पहिए में फंस गया। जबकि उसके दोस्त को हल्की चोट आई, जो डर की वजह से बाइक लेकर भाग गया। चालक ने ट्रक रोककर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने ट्रक चालक व हेल्पर को दबोच लिया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार ट्रक में फंसे किशोर के शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त करते हुए परिजन को सूचना दी। नवनीत की मौत की खबर पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ दीपक त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक व हेल्पर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed