फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पूठ गंगा किनारे अंतिम संस्कार करने वालों से अवैध वसूली हो रही

पूठ गंगा किनारे अंतिम संस्कार करने वालों से अवैध वसूली हो रही

Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पूठ गंगा किनारे अंतिम संस्कार करने वालों से अवैध वसूली हो रही
पूठ गंगा किनारे अंतिम संस्कार करने वालों से अवैध वसूली
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के छह गांवों के प्रधानों ने गांव पूठ में गंगा किनारे श्मशान घाट पर मृतकों का अंतिम संस्कार करने वालों से वाल्मीकि समाज के लोगों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधानों ने एसओ को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ, संकराटीला, बहादुरगढ़, नवादा खुर्द, सेहल, भद्स्याना के ग्राम प्रधानों ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि पूठ में गंगा किनारे मृतकों के दाह संस्कार के लिए एक श्मशान घाट है। जो ग्राम पंचायत पूठ के माध्यम से बना हुआ है। वहां पर आसपास के गांवों समेत पड़ोसी जिले के लोग भी दाह संस्कार करने आते हैं। इस पर गांव पूठ का रहने वाला एक वाल्मीकि परिवार फर्जी रसीदों के माध्यम से दाह संस्कार करने आने वाले लोगों से वसूली कर रहा है। ग्राम प्रधान पीतम सिंह, देवेंद्र कुमार, दीन मोहम्मद, रूबी देवी, आशा देवी, सुशील कुमार का कहना है कि आरोपी लोगों से 551 रुपये से लेकर 1100 रुपये तक की वसूली करते हैं। जबकि ग्राम पंचायत द्वारा उक्त श्मशान घाट के लिए कोई ठेका नहीं छोड़ा गया है। इतना ही नहीं पैसा न मिलने पर आरोपी और उसके परिजन लोगों से अभद्रता भी करते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधानों ने एसओ से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसओ जयपाल सिंह रावत का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed