फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चुनावी रंजिश में डेलीगेट के बेटों पर हमला किया

चुनावी रंजिश में डेलीगेट के बेटों पर हमला किया

Mon, 22 Jan 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में डेलीगेट के बेटों पर हमला किया
चुनावी रंजिश में डेलीगेट के बेटों पर हमला
विज्ञापन

- रॉड मारकर गंभीर रूप से किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर।
गांव करीमपुर में साधन सहकारी समिति चुनाव में निर्विरोध डेलीगेट चुने जाने की रंजिश में विपक्षी गुट के लोगों ने डेलीगेट के दो बेटों के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी कैलाश ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि साधन सहकारी समिति के चुनाव में वह अपने गांव से निर्विरोध डेलीगेट चुना गया है। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोग उससे रंजिश रखने लगे हैं। पीड़ित का कहना है कि रविवार की शाम उसके बेटे पिंटू औैर टीटू गांव के जंगल में अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के अंकुर और चिंटू ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने टीटू और पिंटू पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हंगामा होने पर आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसानों और राहगीरों को आते देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। कैलाश ने दोनों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर डालचंद सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed