फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फर्जी मां बनकर लड़की को बेचने वाली पकड़ में आई

फर्जी मां बनकर लड़की को बेचने वाली पकड़ में आई

Mon, 22 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
फर्जी मां बनकर लड़की को बेचने वाली पकड़ में आई
फर्जी मां बनकर लड़की को बेचने वाली पकड़ में आई
विज्ञापन

- तलाश करते हुए हरियाणा से आए लोगों ने धुनाई कर दी
- पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां से उन्हें मुरादाबाद भेज दिया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। फर्जी मां बनकर लड़की को बेचने वाली पकड़ में आ गई। उसे तलाश करते हुए हरियाणा से आए लोगों ने दबोचकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहां से उन्हें मुरादाबाद पुलिस के साथ भेज दिया गया है।
गढ़ में तहसील मुख्यालय पर सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे एक महिला समेत हरियाणा के गोहाना से आए चार लोगों ने दो महिलाओं को दबोच लिया और उनकी धुनाई करने लगे। हंगामा होता देख लोगों ने कोतवाली में सूचना दी, जिस पर आई पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। पूछताछ के दौरान हरियाणा की संतोष ने बताया कि जिन महिलाओं को तलाश करने के दौरान गढ़ में पकड़ा गया है, उनमें शामिल आमना मुरादाबाद के कुंदरकी क्षेत्र की रहने वाली है। उसने अपना नाम सीमा और फर्जी ढंग में गुलशन को पूजा बताकर खुद को उसकी मां होने का दावा कर उसके भतीजे विरेंद्र काला के साथ 19 जनवरी को शादी कराई थी। इसके एवज में आमना उर्फ सीमा ने उसके परिवार से 1.18 लाख की रकम बतौर खर्च के रूप में ली थी। संतोष ने बताया कि गोहाना वापस लौटने के दौरान रात होने पर गुलशन उर्फ पूजा रास्ते में ही बस से उतरकर रफूचक्कर हो गई थी, जो लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई थी। संतोष ने बताया कि वह परिजनों के साथ मिलकर तभी से गुलशन उर्फ पूजा और आमना उर्फ सीमा की तलाश करने में जुटे थे। उसे गढ़ में आकर कामयाबी हासिल हो पाई है। संतोष का यह भी कहना है कि आमना उर्फ सीमा और गुलशन उर्फ पूजा उस गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं, जो शादी करवाने का झांसा देकर सीधे-साधे लोगों से पैसा ठगने का काम करती हैं, जिनके गिरोह का सरगना सोनू नाम का युवक है और इन दिनों गुलशन उर्फ पूजा उसी के साथ कहीं गई हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एनके सिंह का कहना है कि शादी और पैसा वसूलने से जुड़ा पूरा प्रकरण जनपद मुरादाबाद के कटघर थाने से संबंधित है, इसलिए वहां की पुलिस को बुलाकर दोनों पक्षों को उसकी सुुपुर्दगी में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed