फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   असौड़ा के गोआश्रय स्थल में छह गोवंशों की मौत

असौड़ा के गोआश्रय स्थल में छह गोवंशों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
असौड़ा के गोआश्रय स्थल में छह गोवंशों की मौत
असौड़ा के गोआश्रय स्थल में छह गोवंशों की मौत
विज्ञापन


हापुड़। क्षेत्र के गांव असोड़ा स्थित अस्थाई गो आश्रय स्थल में पिछले पांच दिनों के दौरान भूखे-प्यासे छह गोवंश की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर दी। जिसके बाद एसडीएम सत्य प्रकाश ने मौके का निरीक्षण किया और मृतक गोवंश के पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम में गोवंश के पेट में पॉलीथिन पायी गयी है। भोजन भी ना के बराबर पाया गया।

ग्राम असौड़ा में पशु आश्रय स्थल में पिछले पांच दिन में छह गोवंशों की मृत्यु हो गयी। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त हो गया। गुस्साएं ग्रामीणों ने जोरदार हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि भूख के कारण इनकी मौत हुई है। लेकिन अफसर इस ओर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही गोवंशों को दफनाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी मामले की शिकायत की। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसडीएम सत्य प्रकाश मौके पर पहुंच गए और दो गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले वैटनरी आफिसर नितिन गौतम ने बताया कि मृतक गोवंशों के पेट में पॉलीथिन मिली है। भोजन भी नाममात्र का पाया गया है। इस संबंध में शाम के समय कलक्ट्रेट पर बैठक करते हुए एडीएम जयनाथ यादव ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही बरती गयी तो लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed