फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े

छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े
छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों के दो गुट रेलवे रोड पर भिड़ गए। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी छात्र मौके से भाग गए।

सिंभावली में रेलवे रोड पर स्थित इंटर कॉलेज के छात्रों में कई माह से वर्चस्व की जंग को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण कई बार छात्रों के गुटों में विवाद और मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। पिछले तीन दिनों से छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों का आपस में विवाद हो रहा है। रविवार को इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बाद लौट रहे छात्रों के दो गुटों के बीच एक बार फिर रेलवे रोड पर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही एसओ नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देख कर हंगामा कर रहे छात्र खेतों में छिप कर भाग निकले। पुलिस टीम ने छात्रों का पीछा किया, लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गए। थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि कॉलेज खुलने और छुट्टी के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। शरारती छात्रों को पहचान कर उनके अभिभावकों से बात कर समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed