फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह की घोषणा से हडक़ंप

दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह की घोषणा से हडक़ंप

Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह की घोषणा से हडक़ंप

विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह की घोषणा से हड़कंप
हापुड़। मंगलवार को एसपी कार्यालय पर गढ़ निवासी एक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा आत्मदाह की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना को लेकर खुफिया विभाग व पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहा। हालांकि पुलिस ने समय रहते मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तथा अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का वादा करते हुए पीड़िता व परिजनों को शांत किया।

सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती नेकुछ माह पहले न्यायालय के आदेश पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन काफी समय तक भी जब आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने दो सप्ताह पहले एसपी को भेजे गए पत्र में न्याय न मिलने पर दो अक्तूबर को एसपी कार्यालय पर परिजनों के साथ आत्मदाह की चेतावनी दी थी। एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने जनपद मेरठ निवासी मुख्य आरोपी अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार की देर शाम पुलिस अधिकारियों और पीड़िता के परिवार के बीच वार्ता हुई। जिसमें इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने फरार चल रहे आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हालांकि इस घोषणा के चलते मंगलवार को सुबह से पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गया। लेकिन पीड़िता व परिजनोें के न आने से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं पीड़िता ने बताया कि पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद आत्मदाह का निर्णय स्थगित कर दिया गया है, यदि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो दोबारा कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पडेगा। सीओ पवन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed