फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मोदीनगर रोड किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

मोदीनगर रोड किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

Sat, 16 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर रोड किनारे मिला अज्ञात युवक का शव
मोदीनगर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली के जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके गले पर निशान थे, ऐसे में गले में पड़े अंगोछे से उसकी हत्या करने की संभावना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी।
शुक्रवार सुबह गांव बदनौली के कुछ ग्रामीण घूमने गए तो उन्हें जंगल में सड़क किनारे एक युवक का शव दिखाई दिया। आनन फानन में लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची शुरू हो गयी गयी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव देखकर ऐसा ऐसा लग रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। गले पर निशान थे और उसके मुंह में खून भी जमा हुआ था। आसपास के गांवों में पुलिस टीम भेजकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। मृतक की उम्र करीब 30 साल के आसपास है। थाना प्रभारी ने बताया कि गले में पड़े अंगोछे से ही उसकी हत्या की संभाना है। आसपास के थानों को शव मिलने के बारे में सूचना दे दी गई है। शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed