फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   महिला ने मकान मालिक पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया

महिला ने मकान मालिक पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया

Wed, 11 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
महिला ने मकान मालिक पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया
महिला से मकान मालिक ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने मकान मालिक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

गढ़ के एक मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने सोमवार की देर शाम थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह अपने छह बच्चों के साथ नगर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे मकान मालिक उसके कमरे में घुस आया। महिला का कहना है कि आरोपी ने अपने साथ लाई हुई कोल्ड ड्रिंक उसे पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे नशा होने लगा, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसका विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। शोर मचाने पर पड़ोसियों और मोहल्ले के लोगों को आता देखकर आरोपी कमरे से निकलकर भाग निकला। पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed