फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चेक बाउन्स के मामले में युवती को सजा सुनाई

चेक बाउन्स के मामले में युवती को सजा सुनाई

Wed, 17 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चेक बाउन्स के मामले में युवती को सजा सुनाई
चेक बाउंस के मामले में युवती को सजा
विज्ञापन


हापुड़। चेक बाउंस होने के मामले में सीजेएम कोर्ट ने एक युवती को एक साल की सजा सुनाई जबकि बीस लाख रुपये का जुर्माना भी किया है। हालांकि सजा कम होने के कारण अपील होने तक युवती को जमानत दे दी गई।
वादी पक्ष के अनुसार नगर के मोहल्ला गांधी विहार की एक युवती ने शेखर कपूर से भूखंड के लिए 60 लाख रुपये लिये थे। बाद में उसने 58 लाख रुपये का चेक दिया जबकि दो लाख रुपये नकद लौटा दिए।
विज्ञापन

बताया गया कि उक्त चेक बाउंस हो गया। इस पर शेखर कपूर ने अदालत में मुकदमा दायर कर दिया। इस मामले में वादी पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता केशव त्यागी ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीजेएम अनुतोष शर्मा ने उक्त मामले का निर्णय सुनाते हुए चेक देने वाली युवती को एक साल की सजा सुना दी। इतना ही नहीं 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि एक साल की सजा होने के कारण अदालत ने उसे अपील करने तक के लिए जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed