{"_id":"5a58fc694f1c1bad3f8b4746","slug":"131515781225-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के अपहरण में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
- गांव में ही कुरान शरीफ पढ़ने सीखने जाने के दौरान रास्ते से हुआ था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। कुरान शरीफ पढ़ने जाने के दौरान गांव में ही रास्ते से सरेराह किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाले दो आरोपियों को जेल भेजकर पुलिस शेष बचे तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक किशोरी चार जनवरी की शाम को गांव में ही एक महिला से अरबी का सबक लेने जा रही थी, तो रास्ते में घात लगाकर खड़े युवक उसे अपहरण कर ले गए थे। किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस ने बुधवार की रात में अपहृत किशोरी को गांव के पास जंगल से बरामद कर लिया था। किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर गांव के ही फिरोज और जनपद बुलंदशहर के थाना नरसैना के गांव जलालपुर के तसलीम को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें शुक्रवार को अदालत के आदेश पर जूडिशियल कस्टडी में डासना जेल भेज दिया गया है। किशोरी ने जो बयान दिए हैं, उनके आधार पर पुलिस अपहरण के मामले में शामिल तीन और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर डालचंद सिंह का कहना है कि किशोरी ने अपने साथ रेप होने के विषय में पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होती है तो फिर मुकदमे को तरमीम कर उसमें रेप की धारा की बढ़ोतरी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को अदालत मेें पेश कर किशोरी के बयान भी दर्ज कराए जाएंगे, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।