फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल
सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने दो युवकों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी केशव(21 वर्ष) गढ़ क्षेत्र में स्याना चौराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। जो शुक्रवार की सुबह चांदनेर निवासी पुष्पेंद्र और पलवाड़ा निवासी रोहित के साथ बाइक से पेट्रोल पंप पर आ रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में स्याना रोड पर स्थित वेदांत कॉलेज के सामने पहुंचे, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे केशव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पेंद्र और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक मिनी ट्रक समेत मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन आनन-फानन में गढ़ पहुंच गए। एसएसआई जयपाल सिंह रावत ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार की सुबह गांव सदीकपुर थाना संडीला जनपद हरदोई निवासी संदीप और नसरुद्दीन दिल्ली से अपने पैतक गांव जा रहे थे। नेशनल हाइवे पर वैट मोड़ के सामने गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जुगाड़ वाहन चालक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि जुगाड़ वाहन को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed