{"_id":"5bce180cbdec22699a739258","slug":"121540233228-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके आकर पति गोद से छीन ले गया बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके आकर पति गोद से छीन ले गया बच्चा
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
मायके आकर पति छीन ले गया बच्चा
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला चैनापुरी निवासी एक महिला ने अपने पति पर मायके में घुसकर मारपीट करने और बच्चा छीनने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला ने एएसपी से शिकायत की है।
चैनापुरी निवासी शबनम ने बताया कि उसका निकाह कुछ वर्ष पहले जिला मेरठ के थाना क्षेत्र किठौर के मोहल्ला बड़वालियान निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसका शोषण कर रहे हैं। इसके बाद एक दिन उसके ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। महिला का आरोप है कि 18 अक्तूबर को उसका पति अपने परिवार के साथ मायके में आ गया और उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे उसके मायके पक्ष के लोगों के साथ भी उसने मारपीट की। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग चार वर्षीय पुत्र फैज को भी छीनकर अपने साथ ले गए। देहात थाने में उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। एएसपी राम मोहन सिंह ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।