{"_id":"5bb3b711867a557fe446a44a","slug":"121538504465-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद के पिता पर चाकुओं से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभासद के पिता पर चाकुओं से हमला
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद के पिता पर चाकुओं से हमला
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली के सभासद सुमन पाल के पिता पर रात को सोते समय करीब छह लोगों ने लाठी डंडों व चाकुओं से हमला बोल दिया। जिसमें बुजुर्ग पिता घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड नंबर सात मोहल्ला सोटावाली के सभासद सुमनपाल सिंह उर्फ नन्ने ने बताया कि उसका विवेक विहार के कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार रात उसके पिता लख्मीचंद (75) घेर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब दो बजे चाकुओं व लाठी डंडों से लैस कुछ करीब छह लोग, जिनमें से चार को उनके पिता ने पहचान लिया, ने हमला कर दिया। इन लोगों ने केस की पैरोकारी को लेकर जान से मारने की नियत से हमला बोलते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके पिता ने शोर मचा दिया, शोर सुनकर मोहल्ले के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लोगों को आता देखकर हमलावर भाग गये। सभासद ने बताया कि हमले में उसके पिता को गंभीर चोट आयी हैं। इस मामले में सभासद के पिता ने छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
देहात थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।