{"_id":"5a205dbf4f1c1b76678beba7","slug":"121512070591-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत सात घायल हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत सात घायल हुए
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत सात घायल
- नेशनल हाइवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाइवे समेत अलग-अलग रास्तों पर हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने दो लोगों को मेरठ रेफर कर दिया।
गांव अल्लाबख्शपुर के सामने नेशनल हाइवे के स्पीड ब्रेकर पर बृहस्पतिवार रात करीब दस बजे एक कार को पीछे से जा रही कैंटर ने साइड मार दी। इससे कार चला रहे मुकेश समेत पिछली सीट पर बैठा हरपाल और उसका भतीजा विवेक निवासी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए। दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर स्याना फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां डग्गामार बस की साइड लगने से कार सर्विस रोड की साइड में खड़े बैरियर से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे हसरत अली, उसके पड़ोसी मुहब्बत और दिलशाद निवासी अमरोहा घायल हो गए। तीसरी घटना शाम करीब चार बजेे मेरठ रोड पर गांव दौताई के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार की साइड लगने से बाइक फिसल गई। हादसे में देवेंद्र सिंह और उसका दोस्त विनय निवासी गजरौला जनपद अमरोहा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जहां परीक्षण के दौरान हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने हसरत और हरपाल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।