फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बुलंदशहर रोड पर लावारिस कार मिलने से हड़कंप

बुलंदशहर रोड पर लावारिस कार मिलने से हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर लावारिस कार मिलने से हड़कंप
बुलंदशहर रोड पर लावारिस कार मिलने से हड़कंप
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड स्थित आवास विकास मोहल्ले में एक लावारिस कार मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। कार का नंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा का निकाला। जांच के दौरान कार मालिक पुलिस के पास पहुंचा और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।

सोमवार सुबह किसी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि बुलंदशहर रोड पर जम्मू कश्मीर के नंबर की एक लावारिस कार पिछले दो तीन दिन से खड़ी है। कार के पिछले हिस्से में बोरियों में कुछ लदा हुआ है। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सिकंदरगेट चौकी प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे और कार के नंबर से जांच की तो कार पर नंबर जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले का निकला। जिससे पुलिस के हाथ पैर फूल गए। इसी दौरान कार का मालिक पुलिस के पास पहुंच गया और उसने बताया कि उसकी मोहल्ला आवास विकास में रिश्तेदारी है और अक्सर उसका यहां आना जाना होता रहता है। व्यक्ति ने कार के दस्तावेज भी पेश कर दिए। कार में लदे बोरों में बकरी का चारा बताया गया जिसे वे जम्मू ले जा रहे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उसके रिश्तेदार से भी पूरी जानकारी ली है। कार के मालिक का पता चल गया है। लेकिन कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed