फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ पुलिस ने दबोचे तीन अन्तर्राज्यीय बाइक चोर

गढ़ पुलिस ने दबोचे तीन अन्तर्राज्यीय बाइक चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
गढ़ पुलिस ने दबोचे तीन अन्तर्राज्यीय बाइक चोर
तीन बाइक चोरों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन


हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर केतीन चोरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गयी दस बाइकें भी बरामद की हैं। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस आफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी डॉ. यशपाल सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस मंगलवार को झड़ीना चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना मिली कि किला परीक्षितगढ़ की ओर से चोरी की बाइक पर तीन युवक गढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने तीनों को घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। तलाशी लेने पर इनके पास एक तमंचा, चाकू व कारतूस बरामद किए गए। इनकी मोटर साइकिल चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी नौ मोटरसाइकिलें बरामद की। पकड़े गए आरोपियों मेें नईम पुत्र इमामुद्दीन निवासी मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी गढ़, वसीम पुत्र इरफान निवासी अगवानपुर किला परीक्षितगढ़ मेरठ और दलजिंदर सिंह पुत्र धमेंद्र सिंह गांव नवादा सिंभावली शामिल हैं। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि ये लोग अन्तर्राज्यीय स्तर के बाइक चोर हैं और मास्टर चाबी से बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन

एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल निरीक्षक रविंद्र कुमार राठी, उपनिरीक्षक जयपाल सिंह रावत, संजय सिंह, मनीष चंद चौहान, कांस्टेबल संदीप, हरेंद्र व मोहित सिरोही को दस हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed