फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किशोर को मारपीट कर घायल किया

किशोर को मारपीट कर घायल किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
किशोर को मारपीट कर घायल किया
किशोर को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई में गाली-गलौज का विरोध करने पर महिला समेत चार लोगों ने एक किशोर को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी शमसुद्दीन ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे उसका 14 वर्षीय बेटा बिलाल गांव की ही एक दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही रहने वाले इसरार, मुदस्सिर, मोहम्मद अली और जायदा ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर बिलाल को घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बिलाल को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ से भी चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसएसआई सुभाष यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed