फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ट्रॉली का डाला गिरने से मासूम बच्ची की मौत

ट्रॉली का डाला गिरने से मासूम बच्ची की मौत

Sun, 24 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉली का डाला गिरने से मासूम बच्ची की मौत
ट्रॉली का डाला गिरने से मासूम बच्ची की मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ट्रॉली का डाला गिरने से मासूम बच्ची की मौत होने गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में किसान हाशिम की तीन साल की बेटी माईया शनिवार की सुबह बच्चों के साथ घेर में खेल रही थी, तो इस दौरान कुछ बच्चे वहां खड़ी ट्रॉली में चढ़ गए। सबसे छोटी होने से ट्रॉली में चढ़ने का मौका न मिलने पर माईया पिछली साइड में खड़ी हो गई। ट्रॉली के डाले में कील नहीं लगी हुई थी, जिससे बच्चों के चढ़ते ही वह नीचे गिर गया। लोहे की ट्रॉली से जुड़ा डाला सिर में लगने से मासूम माईया लहूलुहान हालत में बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। साथ में खेलकूद कर रहे बच्चों ने शोर मचा दिया, जिस पर पता लगते ही परिजन मौके पर आ गए और आनन फानन में घायल बच्ची को सिंभावली में एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जिसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसी भी कार्रवाई के बिना परिजन बच्ची का शव घर को ले आए और गमगीन माहौल में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है, क्योंकि इस बाबत थाने में कोई भी सूचना अथवा शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed