फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फल विक्रेता से तमंचे के बल पर पांच हजार लूटे

फल विक्रेता से तमंचे के बल पर पांच हजार लूटे

Thu, 08 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
फल विक्रेता से तमंचे के बल पर पांच हजार लूटे
फल विक्रेता से तमंचे के बल पर पांच हजार लूटे
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक फल विक्रेता से बदमाशों ने तमंचे के बल पर पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला दो दिन पुराना है। शास्त्री नगर निवासी फल विक्रेता राजेश ने आरोप लगाया है वह फल बेचने के बाद बचे हुए फल लेकर घर लौट रहा था। दिल्ली रोड पर रामलीला मैदान के पास उसे दो बदमाश मिले और उन्होंने उसका पूरा ठेला खरीदने की बात कही। बदमाश उसे अपने साथ लेकर चल दिए। थोड़ी दूरी पर जाने के बाद दोनों बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए और भाग गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने पर उसने शोर मचाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने दो दिन पहले ही कोतवाली में तहरीर दी थी। मगर, अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। सीओ सिटी राजेश कुमार ने मामले में जानकारी से इंकार किया है। उनका कहना है कि यदि घटना हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed